Search
Close this search box.

आज जारी होगा GATE 2024 का Admit card, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

आज जारी होगा GATE 2024 का प्रवेश पत्र- India TV Hindi

Image Source : FILE
आज जारी होगा GATE 2024 का प्रवेश पत्र

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु आज यानी 3 जनवरी 2024 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर देगा। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिड्ट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा। 

उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और लॉगिन पर अन्य विवरण का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

GATE 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें 

  • सबसे पहले उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट,gate2024.iisc.ac.in पर जाएं
  • इसके बाद अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘GATE 2024 एडमिट कार्ड’
  • यह आपको लॉगिन विंडो पर ले जाएगा
  • अब, अपना लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, आदि दर्ज करें
  • GATE 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • GATE 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें

जानकारी दे दें कि GATE 2024 परीक्षा 3 से 11 फरवरी 2024 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी – सुबह (9.30 बजे से 12.30 बजे तक) और दोपहर (2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक)। हॉल टिकट डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- School Holiday: दिल्ली, नोएडा समेत इन जगहों पर बंद हुए स्कूल, जानें अब कब खुलेंगे विद्यालय


 

Latest Education News

Source link

Jurm Tak
Author: Jurm Tak

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल